Posted on 15 Jun, 2022 8:20 pm

प्रदेश में 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर व्यापक स्तर पर आयोजन किये जाएंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव श्री प्रतीक हजेला ने जिला कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किये है। जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय सामूहिक योग किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण भी किया जाएगा।

राज्यस्तर से जारी कार्यक्रम अनुसार प्रात: 6:20बजे सहभागीगण की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। प्रात: 6:30 से 6:40 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा। इसके तत्काल बाद प्रधानमंत्री जी के संदेश का प्रसारण प्रात: 7 बजे तक होगा। प्रात: 7 बजे से सामान्य योग अभ्यास किया जाएगा।

प्रदेश के स्कूलों एवं महाविद्यालय में योग दिवस के आयोजन के संबंध में स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गए है। साथ ही प्रदेश के सभी जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योग के सामूहिक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये है।

आजादी के अमृत उत्सव में 75 स्थानों पर हो रहे है विशेष आयोजन

आजादी के अमृत उत्सव में प्रदेश के 75 स्थानों पर विशेष आयोजन किये जाएंगे। इनमें पुरातत्वीय एवं पर्यटन की दृष्टि से अपना विशेष स्थान रखने वाले स्थलों को चिन्हित किया गया है।

योग का व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक जीवन पर प्रभाव

योग भावना के भंवरों का प्रतिकार है। इसमें जीवन का हर पहलू शामिल है। यह सदभाव बनाने के लिये दुनिया के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है और मानसिक शांति लाता है। इस प्रकार हमारी आंतरिक प्रकृति के साथ योग तालमेल बिठाने में मदद करता है। महर्षि पतंजलि ने योग को मन के संशोधनों के दमन के रूप में परिभाषित किया है। योग व्यक्ति के मन, ऊर्जा और भावनात्मक स्तरों पर काम करता है। इस प्रकार योग मनुष्य के शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देता है। इसी वजह से दुनिया में 21 जून 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent