Posted on 14 Aug, 2019 3:45 pm

संस्कृति मंत्री डॉ.विजयलक्ष्मी साधौ ने आज राज्य संग्रहालय में 'स्वाधीनता आन्दोलन 1920-1947 ' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रमुख सचिव, संस्कृति श्री पंकज राग उपस्थित थे। प्रदर्शनी आम दर्शकों के लिये 22 अगस्त तक जारी रहेगी।

प्रदर्शनी में असहयोग आन्दोलन (1920), सविनय अवज्ञा आन्दोलन (1930) एवं भारत छोड़ो आन्दोलन (1942) से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेख और छायाचित्र प्रदर्शित किये गये हैं। प्रदर्शनी आम जनता के लिये सुबह 10.30 से शाम 05.30 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है।

मध्यप्रदेश से संबंधित चित्र और दस्तावेज

प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश में स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ी अह्म घटनाओं के चित्र, दस्तावेज और अखबारों की रिपोर्ट्स प्रदर्शित की गई हैं। मंत्री डॉ साधौ ने प्रदर्शनी के संबंध में विजिटर्स बुक में लिखा 'स्वाधीनता आंदोलन में मध्यप्रदेश की यादों को सुरूचिपूर्ण तरीके से संजोया गया।'

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent