Posted on 16 Jul, 2019 6:24 pm

प्रमख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्ल्वी जैन गोविल ने कहा है कि एन.सी.डी (नान-कम्युनिकेबल डिसीज) एप की जानकारी मैदानी अमले को भी दी जाए। प्रमुख सचिव आज यहां स्वास्थ्य विभाग एवं टाटा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय एनसीडी (नान-कम्युनिकेबल डिसीज) प्रबंधन राज्य-स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रही थीं। कार्यशाला में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और डी.पी.एम उपस्थित थे।

वर्कशाप में एम्स भोपाल के डॉ. संजीव कुमार, टाटा ट्रस्ट के डॉ. अमन सिंह, डॉ. सीताराम बुदराजू, डॉ. अभिजीत चौधरी, श्री आर.एस. नायर, श्री एम. कुलकर्णी और डॉ. ओ.पी. तिवारी और डॉ. शालिनी कपूर भी व्याख्यान दिया। वर्कशाप में बताया गया कि नान-कम्युनिकेबल डिसीज की 'एप' के जरिए रोगियों की स्क्रीनिंग और उपचार को गति दी जाएगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent