Posted on 24 Nov, 2017 7:18 pm

राज्य शासन ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जन-जागरण अभियान के लिए आयोजित होने वाली एकात्म यात्रा के लिए संस्कृति विभाग के सहायक संचालक डॉ. शैलेन्द्र मिश्र को समन्वयक नियुक्त किया है। डॉ. मिश्र यात्रा के लिए जन-अभियान परिषद एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय करेंगे। शासन ने यात्रा के लिए राज्य आयोजन समिति का भी गठन किया है। जन-अभियान परिषद को आयोजन सहयोगी संस्था बनाया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent