डॉ. साधौ द्वारा साहित्यकार श्री गुंदेचा के निधन पर शोक व्यक्त
Posted on 03 Sep, 2019 1:12 pm
संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने वरिष्ठ साहित्यकार श्री चांदमल गुंदेचा के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्री चांदमल, विश्व विख्यात ध्रुपद गायक गुंदेचा बंधुओं के पिता थे। डॉ. साधौ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश