Posted on 19 Nov, 2019 5:37 pm

विकासखण्ड स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन होने के बाद अब 21 नवम्बर को जिला स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 नवम्बर को शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय आडिटोरिम कुम्हरावण्ड, जगदलपुर में सवेरे 10.30 बजे से किया जा रहा है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में सांस्कृतिक विधा के साथ-साथ कबड्डी एवं खो-खो की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में सात विकासखण्ड के विजेता कलाकार एवं खिलाड़ी भाग लेंगे। युवा महोत्सव के थीम  ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर आधारित होगी।
 युवा महोत्सव में सांस्कृतिक विधाओं के अन्तर्गत लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, तात्कालिक भाषण, वादन के तहत् तबला, हारमोनियम, गिटार मृदंगम, सितार, वीणा, बासुरी, नृत्य के तहत्-कत्थक, कुचीपुड़ी, मणीपुड़ी, ओडिसी, भरतनाट्यम एवं शास्त्रीय गायन-हिन्दुस्तानी व कर्नाटका शैली की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही ओपन कैटेगिरी में भी लोकनृत्य के तहत- सुआ, पंथी, कर्मा, सरहुल, बस्तरिया, राउत नाचा की भी प्रतियोगिता होगी। साथ ही फुगड़ी, भौरा, गेड़ी दौड़, पारम्परिक वेशभूषा, चित्रकला, वाद-विवाद, क्विज, निबंध आदि की लिए स्पर्धा आयोजित की जाएगी। 

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़