Posted on 07 Nov, 2017 3:03 pm

 

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजनान्तर्गत नवम्बर माह के लिये 3047 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन जारी किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा जिला कलेक्टरों की माँग के आधार पर उन्हें खाद्यान्न आवंटन किया गया है।

आवंटित खाद्यान्न में 1926 क्विंटल गेहूँ और 1121 क्विंटल चावल है। खाद्य विभाग द्वारा योजनान्तर्गत खाद्यान्न वितरण के संबंध में सभी कलेक्टरों, राज्य स्टेट सिविल सप्लाई कारर्पोरेशन और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent