Posted on 27 Jul, 2022 7:33 pm

आजादी के अमृत महोत्सव में कोविड-19 वैक्सीन के प्रिकॉशन डोज नि:शुल्क लगाये जाने का प्रदेश में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष अभियान में आज सुबह से शाम 6 बजे तक 10 लाख 25 हजार 540 व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाये गये।

संचालक एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि अब तक 46 लाख 37 हजार 852 व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टीके की दूसरी डोज के 6 माह बाद व्यक्ति प्रिकॉशन डोज के लिये पात्र हो जाता है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent