Posted on 10 Jun, 2024 6:02 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट की और केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, श्री मनोहर लाल खट्टर, श्री पीयूष गोयल, श्री प्रल्हाद जोशी, श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ. वीरेंद्र कुमार और श्री चिराग पासवान से उनके निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भी मध्यप्रदेश भवन में सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दीं। 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent