Posted on 26 Oct, 2020 6:50 pm

राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर अशोकनगर जिले के कलेक्टर श्री अभय कुमार वर्मा को हटा कर उनके स्थान पर सुश्री प्रियंका दास को अशोकनगर कलेक्टर पदस्थ किया गया है। एक अन्य आदेश में श्री रघुवंश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर को हटा कर उनके स्थान पर श्री तरुण नायक को पुलिस अधीक्षक अशोकनगर पदस्थ किया गया है।

श्री अभय कुमार वर्मा की पद-स्थापना अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन और श्री रघुवंश कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent