Posted on 19 Nov, 2019 5:42 pm

त्रिस्तीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों के सरपंच/वार्ड, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/निर्वाचन क्षेत्र एवं जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रवर्गवार एवं महिला आरक्षण की कार्यवाही 22 नवम्बर 2019 को लाईवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह बलरामपुर में प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने उक्त कार्य के सुचारू रूप से सम्पादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों तथा सहयोगी कर्मचारियों की नियुक्ति की है।
    कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिला/जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का प्रवर्गवार एवं महिला आरक्षण एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु महिला आरक्षण की कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर श्री विजय कुमार कुजूर का नोडल एवं उप संचालक पंचायत श्री चन्द्रमा यादव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ग्राम पंचायत के वार्ड प्रवर्गवार आरक्षण एवं सरपंच एवं वार्डों का महिला आरक्षण के कार्य सम्पादन हेतु जनपद पंचायत वाड्रफनगर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बालेश्वर राम को नोडल तथा तहसीलदार श्री रामराज सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री वेद प्रकाश पाण्डेय एवं जनपद पंचायत के वरिष्ठ करारोपण अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय किशोर लकड़ा को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार श्री भरत कौशिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डॉ. महेद्र सिंह मरकाम, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री सुरेश सिंह को सहायक नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत बलरामपुर के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति बबली बैरागी को नोडल तथा तहसीलदार श्री शबाब खान, मुख्य कार्यपालन अधिकरी श्री विनय गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत राजपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रामशिला लाल को नोडल तथा प्रभारी तहसीलदार श्री सुरेश राय, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री यशपाल सिंह को सहायक नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत शंकरगढ़ के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार श्रीमती संगीता साय, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समुद्र साय को सहायक नोडल अधिकरी, जनपद पंचायत कुसमी के लिए अनुविभागीय अधिकरी राजस्व श्री प्रवेश पैंकरा को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार श्री इरशाद अहमद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विनोद जायसवाल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 
    नियुक्त समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 20 नवम्बर 2019 को दोपहर 3.00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। कलेक्टर ने नियुक्त समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को उक्त प्रशिक्षण अनिवार्यतः उपस्थित होने के निर्देश दिये है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़