Posted on 11 Apr, 2023 1:59 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बादाम और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आशादीप जन-कल्याण सेवा समिति की श्रीमती सोनू दुबे ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। श्री अभिषेक दुबे और बालक अथर्व दुबे साथ थे। समिति पर्यावरण-संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय है। टी.वी. चैनल सुदर्शन न्यूज़ की सुश्री वागीशा पांडे ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। पौध-रोपण के लिए आई बालिका आकर्षिका सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को स्व-निर्मित स्केच भेंट किया। पौध-रोपण में सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री श्रीकांत कौशिक, अभिषेक पुरोहित एवं योगेश द्विवेदी भी शामिल हुए।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent