मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा श्री सुरेशचन्द्र पाण्डे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त
Posted on 24 Jan, 2020 12:24 pm
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नवदुनिया के राजनैतिक संपादक श्री ऋषि पाण्डे के पिता श्री सुरेशचन्द्र पाण्डे के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री नाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश