Posted on 01 Oct, 2022 12:40 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गांधी जयंती 2 अक्टूबर से प्रदेश में आरंभ होने वाले प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर अपरान्ह 12.30 बजे से आरंभ होगा। शुभारंभ कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र खटीक, पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती, पतंजलि योगपीठ एवं पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी बाबा रामदेव, श्रीराम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष श्री कमलेश पटेल ‘दाजी’, देव संस्कृत विश्वविद्यालय गायत्री परिवार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया, प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक वार्ष्णेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अभियान के में नशे के विरूद्ध पूरे समाज को जागरूक करने और विशेष रूप से युवा वर्ग को नशीले पदार्थों की घातकता से अवगत कराने के लिए प्रदेश के प्रत्येक नगर और ग्राम में सभाएं तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे, जिसमें नशामुक्त हो चुके लोगों के अनुभव साझा करने के साथ नशे की ओर आकर्षित हो रहे व्यक्ति के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी जाएगी। अभियान में नशामुक्ति केम्प लगाए जाएंगे तथा नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अभियान में धर्मगुरूओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सेलीब्रिटीज का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान में स्कूल, कॉलेजों में कार्यक्रमों के साथ वातावरण निर्माण के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। सभी जिलों में नशामुक्ति अभियान के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent