Posted on 28 Nov, 2021 5:20 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता और सुचारू वितरण का कार्य सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में प्रदेश के लिए की जा रही उर्वरक आपूर्ति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समीक्षा बैठक में किसानों के लिए खाद वितरण की सभी व्यवस्थाएँ बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया ने की मध्यप्रदेश की सराहना

बैठक में जानकारी दी गई कि केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने मध्यप्रदेश के लिए उर्वरकों की समुचित आपूर्ति के निर्देश दिए हैं, साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश की व्यवस्थाओं की सराहना भी की है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव श्री अजीत केसरी ने प्रदेश में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज ही निवास पर प्रदेश में विद्युत वितरण व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने सुचारू विद्युत प्रदाय के संबंध में लागू व्यवस्था का विवरण दिया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश