Posted on 08 Jan, 2022 5:28 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में गूलर और बादाम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ गौ-काष्ठ संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया।

पर्यावरण संरक्षण प्रयासों की सराहना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए भोपाल के विश्राम घाटों में गत चार वर्ष से लकड़ी के स्थान गौ-काष्ठ के उपयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। समिति पदाधिकारियों में श्री विजय अग्रवाल, श्री प्रमोद चुग, श्री अजय दुबे और श्री मम्तेश शर्मा शामिल हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश