Posted on 18 Dec, 2022 4:01 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में पिथोरिया, गुलमोहर और अशोक के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी कु. अक्षरा सिंह परिहार ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। श्री राहुल सिंह परिहार, डॉ. सावित्री सिंह एवं श्री अभ्युदयराज सिंह ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को डॉ. सावित्री सिंह ने पुस्तक भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पत्रकार श्री सुधीर दंडोतिया ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। पत्रकार श्री विवेक पटैया सहित सुश्री पूनम, आर्यन, आरव और वेदांश भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent