Posted on 02 Aug, 2022 2:43 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, नीम, बेलपत्र और करंज के पौधे लगाए। नर्मदा ट्रामा हॉस्पिटल के डॉ. राजेश शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता श्री रणजीत सिंह चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। पौध-रोपण के दौरान श्री रविंद्र चौहान, श्री पुष्पराज और श्री अजय पाटीदार भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ स्वतंत्रता सेनानी, लेखक एवं पत्रकार स्व. श्री लक्ष्मण दास केसवानी की स्मृति में उनके पुत्र श्री शशि कुमार केसवानी ने भी पौध-रोपण किया। श्रीमती अंशिका केसवानी और कुमारी मुद्रा केसवानी पौध-रोपण में साथ थी। फार्च्यून डिवाइन सिटी वेलफेयर सोसाइटी के सर्वश्री वीरेंद्र सिंह राजपूत, हरीश राठौर, अजीत राय, प्रणव श्रीवास्तव, अमित रनिया, मनीष कुमार दुबे और कृष्णन ने भी पौधे लगाए।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया पीपल छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। बेलपत्र का पूजा-अर्चना में महत्वपूर्ण स्थान है। अनुसंधान में इसके विभिन्न औषधीय गुणों के बारे में जानकारी मिली है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent