Posted on 02 Apr, 2023 4:13 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, खिरनी और गुलमोहर के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री रामदयाल प्रजापति ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। श्रीमती रीना जाट ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। श्री विनय जाट तथा प्रणाम साथ थे। श्रीमती कृति गुप्ता तथा सर्वश्री महेश प्रजापति, राकेश जोशी, कमल गर्ग, आनंद प्रजापति, विनोद प्रजापति, सोमेंद्र प्रजापति, प्रयाग, निखिलेश, अकांशु भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सर्वश्री अमर सिंह, सुमित दुबे, राज दुबे, संजय जैन, संतोष जैन, अमर जैन, राजेंद्र जैन और सजल जैन ने पौधे भी लगाए।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent