Posted on 26 Aug, 2022 1:50 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, कचनार और कदम्ब के पौधे रोपे। भोपाल की बेटी सुश्री सानिया बाथम ने भी पौध-रोपण किया। सुश्री सानिया ने इसी माह केरल में हुई इंटरनेशनल वाइट वाटर कयाकिंग चेंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सुश्री नेहा बग्गा ने भी अपनी जन्म वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुश्री सानिया और सुश्री नेहा को बधाई दी और यश प्राप्ति एवं जीवन में विशेष उपलब्धियाँ अर्जित करने के लिए शुभकामनाएँ दीं। विधायक श्री प्रदीप लारिया भी उपस्थित थे।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया पीपल पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष है। यह छायादार वृक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। भारत में हर जगह कदंब का वृक्ष पाया जाता है। यह वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। कचनार की गणना सुंदर और उपयोगी वृक्षों में होती है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश