Posted on 20 Sep, 2023 3:24 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में गुलमोहर, जामुन और मौलश्री के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ झाबुआ के श्री भूपेश सिंगोड़ और श्रीमती ललिता ने अपने विवाह वर्षगांठ पर तथा बालिका सान्वी बघेल, सुश्री विभूति सिंह और श्री हर्ष तिवारी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। अशोक नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री शालिकराम शर्मा, गजेन्द्र सिंह यादव, भगवती प्रसाद, राजा सिंह कौरव, शेर सिंह आदिवासी, नीतेश मिश्रा भी पौध-रोपण में शामिल हुए। आगर-मालवा के समाज सेवी सर्वश्री राधेश्याम विश्वकर्मा, धीरज पटेल, सरदारनाथ राठौर, गिरिराज गुप्ता और राधेश्याम विश्वकर्मा ने भी पौध-रोपण किया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent