Posted on 15 Aug, 2022 11:27 am

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः शौर्य स्मारक परिसर में कदम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, सुपुत्र श्री कुणाल सिंह और प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला उपस्थित थे। कदम्ब, आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फूलों का विशेष महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में कदम्ब के सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent