Posted on 01 Jan, 2022 5:32 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन पौध-रोपण कर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दे रहे हैं। इसी अनुक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह ने आज शिरडी धाम में आम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमदान भी किया।

आम का महत्व

आम स्वाद, सुवास और रंग-रूप के कारण फलों का राजा कहा जाता है। यह भारत का सर्वसुलभ और लगभग हर प्रांत में पाए जाने वाला फल है। दशहरी, लगड़ा, चौसा, फजरी, अलफांजो, तोतापरी, बाम्बे ग्रीन आदि आम की प्रमुख किस्में हैं। मध्यप्रदेश में अलीराजपुर जिले के कट्टीवाड़ा में होने वाले नूरजहाँ, रीवा के सुंदरजा की अपनी विशिष्ट पहचान हैं। आम के पेड़ की छाल विशिष्ट औषधियों से परिपूर्ण होती हैं। मांगलिक अवसरों पर घरों के द्वार पर आम की पत्तियों की सज्जा की जाती है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश