Posted on 28 Aug, 2022 4:31 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान आज प्रातः सर्किट हाउस परिसर, वाराणसी में जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फायकस का पौधा लगाया।

पौधे का महत्व

फायकस का घर की बगिया और उद्यानों की साज-सज्जा में विशेष महत्व है। इसमें हवा को साफ करने की क्षमता होती है। यह घर को ठंडा बनाए रखता है और ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा छोड़ता है। इस नाते यह पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। सदाबहार पौधा होने से इसकी उम्र भी लंबी होती है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश