Posted on 01 Aug, 2021 4:38 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माने गए करंज का पौधा रोपा। इस अवसर पर सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे।

करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। करंज का तेल कृमिनाशक होता है। मधुमेह, दंत रोगों में भी करंज का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लकड़ी दातून के रूप में भी उपयोग में लाई जाती है। इसकी प्रजातियों में करंज, कट करंज और चिरबिल्व शामिल हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश