Posted on 22 Jul, 2022 3:45 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान आज त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में परिवार के साथ ‘चम्पा’का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संपूर्ण भारत में हरियाली के साथ हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

आज लगाया गया चंपा आमतौर पर घरों, सार्वजनिक क्षेत्रों एवं उद्यानों की शोभा बढ़ाने के लिए लगाया जाता है। चंपा लगभग 15 से 25 फीट ऊँचाई तक बढ़ता है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent