Posted on 12 Mar, 2022 4:29 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजकीय विमान तल (स्टेट हैंगर) परिसर में दूधिया मोगरे का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में निरंतर प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। दूध मोगरा 6-7  फ़ीट ऊँचा बारहमासी सफ़ेद फूल का पौधा है। अलग-अलग प्रान्तों में यह अलग नाम जैसे तगर, चाँदनी, नन्दी वर्धन इत्यादी से जाना जाता है। बरसात में इसकी छटा देखते ही बनती है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश