Posted on 11 Apr, 2023 8:38 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बुदनी संभाग अंतर्गत विद्युत प्रणाली उन्नयन के 6 करोड़ 71 लाख के कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये लगभग 2 करोड़ 80 लाख के विद्युत उप केंद्रो के लोकार्पण और 3 करोड़ 91 लाख के कार्यों का भूमि-पूजन किया।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रेहटी नगर के गौरव दिवस पर रेहटी में विद्युत प्रणाली के विकास और उन्नयन के लिए 1 करोड़ 65 लाख की लागत के 33/11 के.व्ही. उप केन्द्र खैरी का लोकार्पण, 33/11 के.व्ही. उप केन्द्र एवं सगोनिया में 67 लाख 65 हजार की लागत से 3.15 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना, 33/11 के.व्ही. उप केन्द्र बासनिया एवं चकल्दी में 58 लाख 4 हजार की लागत से 3.15 एमवीए से 5 एमव्हीए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कार्य और 1 करोड़ 91 लाख के लाइनों एवं ट्रांसफर्मर्स के उन्नयनीकरण कार्य, आर.डी.एस.एस. योजना में 2 करोड़ की लागत से 33 /11 के.व्ही. उप केन्द्र मर्दानपुर, रमगड़ा एवं जहाजपुरा में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि/ अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना कार्यों का भूमि-पूजन किया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent