Posted on 19 Jun, 2022 2:50 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, मनीषी संपादक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिए समर्पित स्वर्गीय श्री माधव राव सप्रे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री सप्रे का जन्म 19 जून 1871 को दमोह जिले के पथरिया ग्राम में हुआ था।

पंडित माधवराव सप्रे का कृतित्व बहु आयामी था। उनका आवदान असाधारण और कालजयी है। उन्होंने कई अंग्रेजी शब्दों के लिए हिन्दी के शब्द गढ़े। वर्ष 1905 में “हिन्दी विज्ञान कोश” का प्रकाशन हुआ। वैचारिक सामाजिक क्रांति के अलख जागने का काम पं. माधवराव सप्रे ने किया। वे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के प्रथम पत्रकार व हिन्दी की प्रथम कहानी “एक टोकरी भर मिट्टी"- के रचनाकार थे। श्री माधवराव सप्रे का 23 अप्रैल 1926 को निधन हुआ। उनको समर्पित पंडित माधव राव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय भोपाल में संचालित है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent