Posted on 11 Oct, 2021 3:29 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जे.पी. अथवा ‘लोक नायक’ के नाम से प्रसिद्ध श्री जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राजनेता थे। लोक नायक जयप्रकाश नारायण का जन्म बिहार के सिताब- दियारा में 11 अक्टूबर 1902 में हुआ।उन्हें मुख्यतः 1970 में श्रीमती इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। भारत सरकार ने उन्हें सन 1998 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा। सन 1965 में उन्हें समाज सेवा के लिए ‘रमन मैगसेसे’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। लोकनायक का निधन लम्बी बीमारी के बाद पटना में 8 अक्टूबर 1979 को हुआ था।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश