Posted on 03 Apr, 2022 6:57 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्य-तिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छत्रपति शिवाजी की पुण्य-तिथि पर उनके योगदान का स्मरण करते हुए ट्वीट किया है- “जब हौंसले बुलन्द हों तो पहाड़ भी मिट्टी का एक ढेर लगता है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक, वीर योद्धा, कुशल प्रशासक, महान सेना नायक वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्य-तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी गौरव गाथा हर भारतीय के लिए प्रेरणा का महान स्रोत है।"

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश