Posted on 27 Jun, 2022 2:17 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के रचयिता श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर सादर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक श्री सीताराम आदिवासी ने भी नमन किया।

श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। राष्ट्रगीत वन्दे-मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का प्रेरणा-स्रोत बना। उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध उपन्यास "आनंदमठ" है। श्री चट्टोपाध्याय का जन्म 27 जून 1838 को उत्तरी चौबीस परगना में हुआ था।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent