Posted on 15 Nov, 2022 5:28 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न स्व. आचार्य विनोबा भावे की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में आचार्य भावे के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। आचार्य विनोबा भावे का जन्म 11 सितंबर 1895 को हुआ। वे स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे। उनका मूल नाम विनायक नरहरि भावे था। उन्होंने भूदान आन्दोलन चलाया। नागपुर झंडा सत्याग्रह में वे बंदी बनाये गये। विनोबा भावे अत्यंत विद्वान एवं विचारशील व्यक्तित्व के धनी थे। अर्थ शास्त्र, राजनीति और दर्शन के आधुनिक सिद्धांतों पर भी उन्होंने गहन चिंतन किया। उन्हें सामुदायिक नेतृत्व के लिए वर्ष 1958 में अन्तर्राष्ट्रीय रेमन मेग्सेस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्व. श्री भावे का निधन 15 नवंबर 1982 को हुआ। वर्ष 1983 में मरणोपरांत उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent