Posted on 21 Aug, 2022 4:57 pm

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एम्स पहुँचे। उन्होंने राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सा-विशेषज्ञों से भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री शिव कुमार चौबे के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री शिव कुमार चौबे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसी अस्पताल में श्री साहिब सिंह चौहान भी उपचार के लिए भर्ती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent