Posted on 07 Sep, 2021 2:47 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब हमें सेवा, प्रेम और सौहार्द की शिक्षा देने के साथ मानवता के कल्याण के पथ पर चलने की सीख देते हैं। उनकी शिक्षा को आत्मसात कर हम भी समाज की उन्नति एवं विश्व के उत्थान में अपना सर्वोच्च योगदान दें। उल्लेखनीय है कि सिखों के पाँचवें गुरु अर्जन देव जी ने 1604 में आज ही के दिन पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया था।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश