Posted on 22 Aug, 2022 8:18 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 4 बच्चों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता और घायल बच्चों के समुचित उपचार के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उन्हेल नागदा मार्ग पर हुई, जब स्कूली बच्चों की टेंपो ट्रैक्स और एक ट्रक में भिड़ंत हो गई। टेंपो ट्रैक्स में 15 बच्चे सवार थे। घायल हुए अन्य बच्चों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent