Posted on 16 Sep, 2021 3:06 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले में नेवज नदी के बड़े पुल के आगे हुई सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि मृत व्यक्तियों के परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायलों को तत्काल राहत पहुँचाने और उपचार की आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवगंत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश