Posted on 21 Aug, 2022 5:00 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती एम. गीता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रीमती गीता ने मध्यप्रदेश कैडर में रहते हुए विभिन्न दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सेवाएँ दे रही थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent