Posted on 29 Nov, 2022 5:22 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, पत्रकार श्री सुनील शर्मा और श्री नरेंद्र दीक्षित के सड़क दुर्घटना में निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent