Posted on 07 May, 2023 12:13 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले के मिहोना से उत्तर प्रदेश के माधोगढ़ जा रही बस दुर्घटना में 5 लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए की राहत राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपए और सामान्य रूप से घायलों को 10 -10 हजार रूपए की आर्थिक मदद के निर्देश दिए हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश