Posted on 18 Dec, 2022 4:05 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा में कल रात्रि में हुई सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों के हुए निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुर्घटना पीड़ादायक है। स्थानीय प्रशासन ने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की है। एक घायल को उपचार के लिये नागपुर भी ले जाया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। दुर्घटना में मृत लोगों के परिजन को 2-2 लाख एवं घायलों को 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent