Posted on 21 Jul, 2022 9:52 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित श्रीमती द्रौपदी मुर्मू संघर्ष, न्याय तथा मूल्यों के प्रति समर्पित सशक्त व्यक्तित्व हैं। वे सामाजिक परिवर्तन की संवाहक भी हैं। राष्ट्रपति पद पर उनके निर्वाचन से राष्ट्रवासी भी आनंद का अनुभव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाल ही में श्रीमती मुर्मू की मध्यप्रदेश यात्रा को भी यादगार बताया और विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मुर्मू मध्य प्रदेश की जनता के साथ ऐसा ही आत्मीय जुड़ाव बनाए रखेंगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent