Posted on 31 Oct, 2017 2:58 pm

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के 62वें स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रदेश के नागरिकों ने मध्यप्रदेश का नव-निर्माण करने में अथक परिश्रम किया है। चाहे वे किसान हों, व्यापारी हों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी हों; इंजीनियर, चिकित्सक, वकील हों, युवा हों, माताएं-बहनें हों या मजदूर हों; सभी वर्गों का मध्यप्रदेश के विकास में अविस्मरणीय योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है जो हर प्रकार से सशक्त, सक्षम और सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ते हुये नया मध्यप्रदेश बनाने में भी नागरिकों का सहयोग और समर्थन मिल रहा है। जल्दी ही मध्यप्रदेश विकास के नये-नये सौपान तय करेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने विगत एक दशक में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। सरकार की जनहितैषी नीतियों को भरपूर समर्थन देते हुए सभी नागरिक प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent