Posted on 31 Jul, 2022 4:34 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की प्रतिभाशाली बेटी वेटलिफ्टर सुश्री मीरा बाई चानू द्वारा शनिवार को बर्मिंघम कामन वेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मीरा बाई चानू जी की उपलब्धि हर देशवासी की उपलब्धि है। उन्होंने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि- भारतीय खिलाड़ी विजय के पथ पर इसी तरह तीव्र गति से निरंतर गतिमान रहें और देश को गौरवान्वित करते रहें।

उल्लेखनीय है कि बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके पहले भारत एक-एक रजत और कांस्य पदक भी जीत चुका है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent