Posted on 20 Aug, 2022 11:54 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुल्गारिया के सोफिया शहर में हो रही अंडर-20 विश्व चेंपियनशिप कुश्ती स्पर्धा के महिलाओं के 53 किग्रा भारवर्ग में सुश्री अंतिम पंघल के स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सुश्री अंतिम पंघल ने अंडर-20 विश्व कुश्ती स्पर्धा में पहली भारतीय महिला पहलवान चेंपियन बनकर देश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंडर-20 विश्व चेंपियनशिप कुश्ती स्पर्धा के 76 किग्रा वर्ग में सुश्री प्रिया मलिक, 62 किग्रा वर्ग में सुश्री सोनम मलिक और 65 किग्रा वर्ग में सश्री प्रियंका के रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने 57 किग्रा वर्ग में सुश्री सीतो, 72 किग्रा में सुश्री रीतिका को और 50 किग्रा वर्ग में सुश्री प्रियांशी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने 7 पदकों के साथ टीम रेंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent