Posted on 03 Nov, 2017 5:08 pm

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक जयन्ती पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौहान ने कहा कि गुरु नानक जी ने कहा था कि  आन्तरिक साधना ही अनन्त और सर्वशक्तिमान परमात्मा की  प्राप्ति का एक मात्र उपाय है। गुरु-कृपा, परमात्मा कृपा एवं शुभ कर्मों का आचरण इस साधना के अंग हैं। श्री चौहान ने कहा कि गुरु नानक की शिक्षाओं में
असाधारण राष्ट्र-प्रेम परिलक्षित होता है। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है और समाज का मार्गदर्शन कर  रही है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent