Posted on 22 Jun, 2022 2:57 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की शाहगंज नगर पंचायत के सभी 15 पार्षद के निर्विरोध निर्वाचित होने पर वहाँ के नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह प्रदेश की पहली नगर पंचायत है जहाँ सभी 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं अर्थात नगर पंचायत का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हो गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह पहली समरस नगर पंचायत होगी। शाहगंज की जनता ने सामंजस्य, समन्वय और समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चुनाव के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले वातावरण के बीच शाहगंज ने समरसता का परिचय दिया है। इस समरस नगर पंचायत में विकास और जन-कल्याण के कार्य आदर्श स्वरूप में किए जाएंगे। इन कार्यों को पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शाहगंज का आदर्श विकास किया जाएगा।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent