Posted on 21 May, 2022 8:54 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के श्री धनंजय दुबे को ब्राजील में हुए डीफलीम्पिक्स- 2022 (डीफ ओलिम्पिक) में टेनिस मेन्स डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- "आपने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। आप ऐसे ही सफलता के नये कीर्तिमान रचते हुए आगे बढ़ते रहें, सभी प्रदेशवासियों की शुभकामनाएँ आपके साथ हैं।"

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश