Posted on 21 Aug, 2021 3:32 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों को ओणम पर्व की हार्दिक बधाई दी है। यह केरल का प्रमुख पर्व है। मध्यप्रदेश में भी पर्व मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर ट्वीट कर कहा है कि भगवान विष्णु और राजा महाबली से प्रार्थना है कि खेतों में फसलें सदैव लहलहाती रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं कि सभी के जीवन में अपार आनंद, उत्साह, उल्लास और समृद्धि आए।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश