Posted on 01 Oct, 2021 3:08 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए जानकारी दी है कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठजन और वृद्धजन के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बुजुर्ग लोग समाज की धरोहर हैं। इनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए सभी को प्रयत्नशील होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार और समाज द्वारा वृद्धजन के लिए आवश्यक सुविधाएँ विकसित करने के साथ ही उनके सम्मान का भी समुचित ध्यान रखने के प्रयास सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार समस्त वृद्धजन के कल्याण के लिए कृत-संकल्पित है।

इस वर्ष प्रारंभ हुई है हेल्पलाइन

 भारत के उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने वरिष्ठजन के लिए हेल्पलाइन–एल्डरलाइन (टोल फ्री नं. 14567) राष्ट्र को समर्पित की है। गत 28 अप्रैल 2021 से मध्यप्रदेश में यह हेल्पलाइन संचालित है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश